{"_id":"695ab56f046db1e2c80333a4","slug":"case-will-be-filed-against-those-who-stole-stones-from-nh-walls-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-121209-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एनएच की दीवारों से पत्थर चोरी करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एनएच की दीवारों से पत्थर चोरी करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 ए पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवारों से कुछ अराजक तत्व पत्थर निकालकर ले जा रहे हैं। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए चेतावनी जारी की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एई पीपी गोस्वामी ने बताया कि एनएच के किमी संख्या 123 से किमी 126 के मध्य छाती से कलना बैंड तक अज्ञात लोग सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवारों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। लोग दीवारों से पत्थर निकालकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे सड़क के धंसने का खतरा भी पैदा हो गया है। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्ती शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों और कर्मचारियों को भेजकर निगरानी की जा रही है। सुरक्षा दीवारों से पत्थर निकालते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद