फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Can not take suicidal steps Uncle-uncle

आत्मघाती कदम नहीं उठा सकते हैं चाचा -चाची

Sat, 24 Nov 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 24 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
 हल्द्वानी के कुंवर कालोनी निवासी नंदन सिंह परिहार व कमला परिहार की मौत से उनके पैतृक गांव बहुली के लोग गहरे सदमे में है। ग्रामीणों को पुलिस की आत्महत्या जैसी कहानी पर विश्वास नहीं हो रहा है। ग्रामीणों व उनके भतीजे नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि चाचा, चाची इस तरह का आत्मघाती कदम नहीं उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी नंदन सिंह परिहार व रिटायर्ड शिक्षिका कमला परिहार मूल रूप से बागेश्वर के बहुली गांव निवासी हैं। उनके परिजनों ने बताया कि लगभग 40 साल पहले वह हल्द्वानी में बस गए थे। मंदिर में पूजा व त्यौहारों में वह हर साल पैतृक मकान में आते रहते थे। कुछ साल पूर्व ही दंपती ने गांव के पैतृक मकान का जीर्णोद्धार किया था। गांव के लोगों ने उनकी मौत पर हैरानी जताते हुए पुलिस की कहानी को मनगढंत बताया। 
विज्ञापन

गांव के प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश कुमार सहित पारिवारिक सदस्य नरेंद्र सिंह परिहार, उमेद सिंह परिहार, राम सिंह परिहार आदि ने कहा कि दोनों ही संघर्षशील व्यक्तित्व के रहे हैं। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते हैं। जरूर इसके पीछे साजिश होगी। पुलिस को गहनता से जांच करनी वास्तविकता का पता लगाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed