{"_id":"67e2f85a1468aee22a08fa17","slug":"camp-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114324-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 150 से अधिक ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, योजनाएं भी बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 150 से अधिक ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, योजनाएं भी बताईं
Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान केंद्र में बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर का आयोजन
बागेश्वर/काफलीगैर। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में जन सेवा थीम के तहत बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 150 से अधिक लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि सरकार के तीन साल का कार्यकाल ऐतिहासिक फैसले और कई उपलब्धियों से भरा है। डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समितियों का गठन किया गया है। तीन साल में समितियों की संख्या 34 से बढ़ाकर 68 की गई है। गंगा गाय योजना के तहत एस-एसटी की महिलाओं को 75%, अन्य को 50% अनुदान पर दुधारू गाय दी जा रही हैं। कृषि और उद्यान ने 100 से अधिक किसानों को बीज, दवाइयां, कृषि यंत्र प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग ने 16 लाभार्थियों को पेंशन फार्म भरे। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, पीडी शिल्पी पंत, सीईओ जीएस सौन, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, बीडीओ आलोक भंडारी, जिपं सदस्य चंदन रावत थे।