फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cadets launch cleanliness campaign on NCC Day

एनसीसी दिवस पर कैडिटों ने चलाया सफाई अभियान

Sat, 24 Nov 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 24 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cadets launch cleanliness campaign on NCC Day
बागेश्वर में एनसीसी दिवस के मौके पर कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
 एनसीसी दिवस के मौके पर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में एनसीसी कैडिटों ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कैडिटों को अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बौद्धिक विकास होता है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेेंट शंकर सिंह रौतेला ने एनसीसी में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। कहा कि जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है। कैडेट अनुशासित जीवन जीकर सफलता हासिल कर सकते हैं। कैडेट ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान संचालित करते हुए क्यारियों का निर्माण किया। वाद, विवाद, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संचालन एनसीसी अधिकारी चंदन कोरंगा ने किया। इस मौके पर धीरेंद्र रावत, हरीश कोरंगा, नवल किशोर धामी, गोकुल देव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
इधर गरुड़ में  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये ने एनसीसी दिवस समारोह पूर्वक मनाया। इस मौके पर एनसीसी कैडिटों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने  कहा कि एनसीसी अनुशासन की कुंजी है। उन्होंने सभी बच्चों से एनसीसी ज्वाइन करने का आह्वान किया। कहा कि एनसीसी शिष्टाचार सिखाती है। कॉलेज की एनसीसी लेफ्टिनेंट और एनसीसी अधिकारी दया रावत ने एनसीसी के तहत कॉलेज में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमा भट्ट ने सीईओ को एनसीसी और कॉलेज में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी दया रावत ने अपने पूज्य ससुर  स्वर्गीय कुवर सिंह रावत की स्मृति में कॉलेज में ही भोज का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, बीईओ यूएस रावत, बलवीर सिंह, हेम जोशी, अमित लोहनी, भुवन भट्ट, गिरीश नेगी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed