{"_id":"6287d6bc1fe6c328f171d887","slug":"cab-red-senior-wins-by-73-runs-bageshwar-news-hld4632816174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब रेड सीनियर की टीम ने 73 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब रेड सीनियर की टीम ने 73 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में कमला परिहार स्मृति जिला क्रिकेट लीग जारी है। शुक्रवार को कैब रेड सीनियर और कैब ग्रीन सीनियर टीम के बीच मुकाबला हुआ। रेड की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 73 रन से मैच जीता।
कैब रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। टीम की ओर से देवेंद्र भाकुनी ने 74 और रितिक लोबियाल ने 71 रन बनाए। ग्रीन टीम के रोहित रावत ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन की टीम निर्धारित 35 ओवर में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दुष्यंत कुमार ने 35 और दीपक कांडपाल ने 25 रन बनाए। रेड की ओर से शाश्वत ठाकुर ने तीन और शंकर बाफिला ने दो विकेट लिए। मैच के निर्णायक दीपक कुमार और रिंकू कनोली थे। इस मौके पर बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, कमल बिष्ट, रमेश लोहनी, विजय कठायत आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष सोनियाल ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड अंपायरिंग और स्कोरर के कोर्स भी करा रहा है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।