फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Butter arrived at the temple, devotees offer

मंदिर में मक्खन चढ़ाने पहुंचे भक्त

Mon, 14 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 14 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Butter arrived at the temple, devotees offer
मंदिर में मक्खन चढ़ाने पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार लिंग स्वामी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ कर पहुंचा। हजारों पशु प्रेमियों ने लिंग स्वामी को माखन का चढ़ाया। 50 से अधिक गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगह पर भंडारा किया। बैजनाथ धाम में शिव भक्तों ने पूजा, अर्चना कर गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन


लिंग स्वामी मंदिर गैरलेख में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी मेला लगता है। पशुपालक अपने जानवरों की लंबी उम्र की कामना और धौ धिनाई (दुग्ध उत्पादन बढ़ने) के लिए मंदिर में मन्नत मांगते हैं। लिंग स्वामी मक्खन और दूध का चढ़ाते हैं। इस बार पशुपालकों ने लिंग स्वामी को पांच क्विंटल से ज्यादा मक्खन चढ़ाया।
विज्ञापन


समूचे कत्यूर घाटी के लोग सोमवार प्रात: अपने घरों से दूध, दही, ताजा मक्खन लेकर लिंग स्वामी मंदिर को सपरिवार रवाना हुए। पहली बार अधिकतर लोग गैरलेख गांव तक हल्के वाहनों से पहुंचे। पडियासिल से 300 सीढ़ियां चढ़ने केबाद लिंग स्वामी मंदिर पहुंचे। भक्तों ने मंदिर में पूजा की। अलग गांवों के लोगों और कुनबों ने अलग-अलग भंडारा किया। इस बार मंदिर परिसर में दुकानें भी लगी थी। कार्तिक पूर्णिमा पर बैजनाथ धाम में सैकड़ों लोगों ने पूजा की। गोमती में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि लिंग स्वामी मंदिर पहले की अपेक्षा अब ज्यादा भक्त कार्तिक पूर्णिमा को पहुंचते है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगले साल से लिंग स्वामी मंदिर में एक दिन का मेला लगेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में लिंग स्वामी के भक्तों ने पर्याप्त बर्तनों का चढ़ावा रखा है। जिला पंचायत ने पर्यटन मद से मंदिर परिसर में यात्री विश्राम गृह का निर्माण किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed