फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bus from Haldwani overturned, five injured

हल्द्वानी से आ रही बस पलटी, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bus from Haldwani overturned, five injured
बागेश्वर के मल्ला बिलौना के समीप सड़क पर पलटी बस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही केएमओयू की बस मल्ला बिलौना के समीप ब्रेक फेल होने से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

केएमओयू की बस (यूके02पीए0027) हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर आ रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे बिलौना से तीन किमी दूरी पर मल्ला बिलौना के समीप बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक हंसा गिरी ने समझदारी दिखाते हुए बस को दीवार की ओर टकराने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसा जहां हुआ, उसके नीचे गहरी खाई थी। हादसे की सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस के जवान और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बस में चालक हंसा गिरी, परिचालक रमेश चंद्र सहित 15 सवारियां थीं। हादसे में रमेश सिंह (52) पुत्र विशन सिंह, निवासी चौंरा, राबिया (40) पत्नी तौफीक अंसारी निवासी अल्मोड़ा, राधा देवी (47) पत्नी रमेेश सिंह निवासी देवलचौंरा, बिशन दत्त (48) पुत्र गोपाल दत्त निवासी बैसानी और हेमा जोशी (40) पत्नी रमेश चंद्र निवासी कैलखुरिया घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग पर जाम लग गया था। वहां मौजूद पुलिस, फायर और आपदा के कर्मचारियों ने वाहन को बीच सड़क से किनारे कर यातायात को सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा है इंसानियत
बागेश्वर। बस हादसे के समय कठपुड़ियाछीना निवासी अशोक सिंह बिष्ट बाइक से घर जा रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां जाम लगा था। एक महिला लहूलुहान हालत में सड़क पर बैठी थी। सभी तमाशबीन बने हुए थे, इसी बीच अशोक बिष्ट ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। महिला को वह एक निजी वाहन से अस्पताल लेकर आए। बाकी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। युवक अशोक ने बताया कि महिला की चोट अधिक गंभीर लग रही थी, जिसे देखते हुए मैं उन्हें अस्पताल ले आया। अस्पताल पहुंचने के बाद राबिया ने मदद करने के लिए युवक का आभार जताया।

-
हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही बस के ब्रेक फेल होने पर हादसा हुआ। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है। पांच लोगों को चोट लगी हैं, बाकी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चालक की समझदारी से बड़ा हादसा बच गया। - धरणीधर जोशी, इंचार्ज केएमओयू, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed