फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bsnl in Bageshwar

बीएसएनएल के आठ टावरों की बिजली जुड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bsnl in Bageshwar
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने बीएसएनएल के आठ मोबाइल टावरों के बिजली बकाए की आधी रकम जमा होने पर बिजली कनेक्शन जोड़ दिए हैं। ऊर्जा निगम ने बीएसएनएल को इन टावरों की बकाया रकम के साथ ही 23 अन्य टावरों के बिल जमा करने के लिए 20 मार्च तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने डेढ़ सप्ताह पूर्व खांकर, उडेरखानी, पालड़ीछीना, कटारमल गरुड़, खडेरिया, उड़खुली, मन्यूड़ा, चौंरा आदि गांवों में लगे बीएसएनएल के कनेक्शन काट दिए थे। इन कनेक्शनों पर बिजली का करीब तीन लाख रुपया बकाया था। टावरों की बिजली कटने के कारण इन इलाकों में बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई थी। लोग निजी संचार कंपनियों के भरोसे हो गए थे। शनिवार को बीएसएनएल ने करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान यूपीसीएल को कर दिया है। इसलिए ऊर्जा निगम ने बीएसएनएल के इन टावरों की बिजली जोड़ दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि बिलों के भुगतान के लिए बीएसएनएल 25 मार्च तक की मोहलत मांग रहा था। इसलिए बीएसएनएल को 20 मार्च तक बकाया जमा करने की मोहलत दी गई है। कहा कि उक्त तिथि तक बकाया जमा न होने पर इन आठ टावरों के साथ ही 23 अन्य टावरों के कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed