फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSC in Kanda

कांडा डिग्री कॉलेज में भी शुरु होंगी विज्ञान वर्ग की कक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
BSC in Kanda
कांडा (बागेश्वर)। कांडा क्षेत्र के विद्यार्थी अब स्थानीय कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर भी सकेंगे। कांडा महाविद्यालय में विज्ञान के प्राध्यापकों की नियुक्ति के बाद विज्ञान वर्ग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कांडा के महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग के प्राध्यापक न होने से छात्र-छात्राओं को बीएससी की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था। प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं लंबे समय से संघर्षरत थे। अब प्राध्यापकों की नियुक्ति के बाद विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नए अवसर खुल गए हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने बताया कि बीएससी (बायो और मैथ ग्रुप), बीए, बीकॉम, एमए प्रथम वर्ष की कक्षाओं में शिक्षकों के खाली पद भरे जा चुके हैं। हर वर्ग में नए प्राध्यापकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इससे बीएससी करने के इच्छुक या अन्य संकायों में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बताया कि कॉलेज में जल्द ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर की इकाइयां खुलवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बीएससी, बीए, बीकॉम, एमए की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं स्टडी सेंटर या फोन नंबर 05963-241256 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed