फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bring the quality and interest in studies

पढ़ाई में लाएं गुणवत्ता और दिलचस्पी

Mon, 10 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 10 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

जिले के नवागत मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने यहां जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट मेें विज्ञान शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती का सही लाभ तभी मिलेगा, जब बच्चों की शैक्षिक क्षमता में अपेक्षित सुधार होगा।

डायट में विज्ञान शिक्षकों के चौथे दिन के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहद गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और उनके प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र सीख नहीं सकें तो कक्षाओं में शिक्षक की तैनाती का कोई महत्व नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तय करने की आवश्यकता है कि सभी छात्र विषय वस्तु को ठीक से समझ सकें। पढ़ाई में गुणवत्ता और दिलचस्पी बढ़ाएं तभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

जिला संदर्भदाता डा. शैलेंद्र धपोला ने बताया कि शिक्षकों को आईसीटी और कंप्यूटर के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता राजीव निगम, विपिन कर्नाटक, प्रदीप जोशी, कैलाश चंदोला आदि सहयोग कर रहे हैं। इस मौक पर प्रशिक्षण प्रभारी डा. दया सागर, डा. केएस रावत, डा. विमल किशोर थपलियाल, केएन कांडपाल, डा. सीएम जोशी, डा. केएन जोशी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed