फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bridge will be built between Bagnath temple and Numaishakhet this year

बागनाथ मंदिर और नुमाइशखेत के मध्य इसी वर्ष बन जाएगा पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built between Bagnath temple and Numaishakhet this year
बागेश्वर के सरयू नदी में पुल के एबटमेंट के लिए खुदाई करती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर और नुमाइशखेत के मध्य सरयू नदी में स्टील गार्डर पुल बनाने का रुका काम शुरू हो गया है। पुल बनने से बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत मैदान जाने के लिए लोगों को एक किमी का फेरा लगाने से निजात मिलेगी। यह दूरी 70 मीटर में तय हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने बागनाथ मंदिर और नुमाइशखेत के मध्य सरयू नदी में पुल बनाने के लिए राज्य योजना से 70 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल स्वीकृत किया है। इसके लिए 3.16 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। पुल की चौड़ाई 2.75 मीटर होगी। पुल निर्माण की कवायद काफी पहले शुरू हो गई थी लेकिन नुमाइशखेत की ओर का एबटमेंट बनने के बाद पुल का निर्माण कार्य रुक गया था। लोनिवि ने पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है। बागनाथ मंदिर की ओर एबटमेंट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि से मिली जानकारी के अनुसार यह पुल वाहनों के संचालन में भी सक्षम होगा लेकिन बागनाथ मंदिर क्षेत्र की संकरी सड़क के कारण इस पुल पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। इसके बावजूद यह पुल बागनाथ मंदिर और नुमाइशखेत के बीच आवाजाही को सुगम अवश्य बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर और नुमाइशखेत के बीच बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। बागनाथ मंदिर की सड़क संकरी होने के कारण इस पुल से वाहनों की आवाजाही नहीं की जाएगी। - केके तिलारा, ईई लोनिवि खंड बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed