{"_id":"68b209d30dd7cca2e00381f4","slug":"boys-and-girls-showed-their-strength-in-boxing-competition-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118152-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने दिखाया दमखम
Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन खेल दिवस पर इंडोर स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई गई। पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में सद्भावना हॉकीमैच में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रयितोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी कर दमखम दिखाया। अंडर-17 बालक वर्ग के 46-48 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु, पवन, हिमांशु, 48-50 में विवेक भट्ट, दीपांशु कुमार, शिवम टाकुली, 50-52 में हिमांशु, पवन, पियूष, 52-54 में मनोज, कृष्णा, कृष, और 54-56 किग्रा भार वर्ग में भजन, विवेक, गौरव कोश्यारी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग के 28-30 किग्रा भार वर्ग में यश गोस्वामी, जीवन, मुकुल, 30-32 में हर्षित, भरत, प्रियांशु, 32-34 में प्रियांशु, पवन, हार्दिक, 34-36 में नीरज, नैतिक, पियूष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग के 28-30 किग्रा भार वर्ग में कविता गढि़या, चांदनी, 30-32 में योगिता, प्रतिज्ञा और 32-34 किग्रा भार वर्ग में किरन कठायत, उर्वशी गढि़या क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक सुंदर गढि़या, तनुज कुमार, भूपेश गोस्वामी, उमेश गढि़या और कमेंटेटर गणेश धपोला थे।
विज्ञापन
सेवन ए साइड हाॅकी बालक और बालिका सद्भावना मैच स्टेडियम ए और स्टेडियम बी की टीम के बीच खेला गया। स्टेडियम ए ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया। मैच के निर्णायक पूजा गुरुरानी, सुरेश पांडेय, शुभम सिंह रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अतिथि डेयरी विभाग के निदेशक अनुराग ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रभारी जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, पूनम मेहता, गीता, राजेंद्र दफौटी, कविता खेतवाल आदि मौजूद रहे।