फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bottling plant will feature 40 thousand consumers

बॉटलिंग प्लांट से 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

Sat, 11 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 11 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bottling plant will feature 40 thousand consumers
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा बागेश्वर में बॉटलिंग प्लांट लगाने की घोषणा से जिले में खुशी का माहौल है। बागेश्वर में बॉटलिंग प्लांट स्थापित होने पर जहां लोगों को आसानी से कनेक्शन मुहैया हो जाएंगे वहीं उपभोक्ताओं को कभी भी गैस की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


 कुमाऊं के पहाड़ी जिलों के लिए हल्द्वानी स्थित प्लांट से सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। बागेश्वर जनपद में इस समय करीब 40 हजार गैस कनेक्शन हैं। प्लांट से हर साल रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है। वाहनों के मार्ग में फंसने या फिर प्लांट से ही आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों को हफ्तों तक सिलेंडर नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


नगर में बुकिंग के बावजूद सिलेंडर के लिए कतार लगानी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख कस्बों में भी माह में एक ही दिन आपूर्ति के लिए नियत होता है। यदि उस तिथि को सिलेंडर नहीं मिला तो फिर एक माह का और इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अधिकांश ग्रामीण रसोई गैस के बजाय लकड़ियों में खाना बनाने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बागेश्वर में प्लांट लगा तो पांच किलो से लेकर 14 किलो के गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध होंगे। जिले में अन्य इलाकों में भी एजेंसियां खुलेंगी। हर समय गैस की उपलब्धता से लोगों को सिलेंडर मिलने पर कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा। एजेंसियों के बढ़ने से लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा भी मिलने लगेगी। बागेश्वर गैस एजेंसी के प्रभारी जीएस बाफिला ने बताया कि जिले में तीन नई गैस एजेंसियां खोले जाने का प्रस्ताव है। रीमा, धरमघर, काफलीगैर क्षेत्रों में गैस एजेंसी खुलने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed