फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bolero vehicle turns into a ball of fire on the highway

Bageshwar News: हाईवे पर आग का गोला बना बोलेरो वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Bolero vehicle turns into a ball of fire on the highway
काफलीगैर (बागेश्वर)। बागेश्वर-ताकुला एनएच पर कठपुड़ियाछीना के पास चलती बोलेरो वाहन आग का गोला बन गया। समय रहते चालक उतर गया जिससे उसकी जान बच गई। कुछ ही देर में बोलेरो गाड़ी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

झिरौली के थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को गजरौला ढाबे के पास बोलेरो वाहन में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो वाहन का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर की मदद से टैंकर के पानी से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनएच पर काम कर रहे लोगों के मुताबिक बोलेरो वाहन कठपुड़ियाछीना से आ रहा था। इसी दौरान गजरौला ढाबा के पास वाहन से धुएं की दुर्गंध आने लगी। इस पर चालक सुरेश ने वाहन को रोका और उतर गया। बताया कि कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते वाहन जलकर नष्ट हो गया। समय पर उतरने से चालक की जान बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed