फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blue Team Wins in Penalty Shootout

ब्लू टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में ब्लैक को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Blue Team Wins in Penalty Shootout
बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रोहित दानू को सम्मानित करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बालिका टीमों के बीच प्रोत्साहन मुकाबला खेला गया। मैच के नतीजे का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से निकाला गया। ब्लू टीम ने ब्लैक को 5-3 पराजित कर मैच अपने नाम किया। मनीषा गढ़िया मेहता को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बालिका प्रोत्साहन मैच का शुभारंभ डीएम विनीत कुमार ने किया। मैच के दौरान दोनों टीमों की ओर से गोल करने के कई प्रयास किए गए लेकिन किसी टीम को सफलता नहीं मिली। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनाल्टी शूट आउट से मैच का परिणाम निकाला गया। निर्णायक पवन साह, दलीप मेहरा, महेंद्र रावल और विवेका साह रहे। वहां पर विशिष्ट अतिथि एसडीएम हरगिरी, चिकित्साधिकारी एजल पटेल, डीएसओ सीएल वर्मा, ईओ सतीश कुमार, धीरेंद्र परिहार, दीपक गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुए सम्मानित
बागेश्वर। मैच के समापन पर युवा स्पोर्ट्स सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रोहित दानू, जिले की पहली राष्ट्रीय महिला फुटबालर मनीषा गढ़िया मेहता और उत्तराखंड रणजी टीम के सदस्य दीपक धपोला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed