फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blood is not kept even 26 percent of the capacity in the blood bank.

Bageshwar News: ब्लड बैंक में क्षमता का 26 फीसदी भी नहीं रखा जाता खून

Wed, 10 Apr 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 10 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Blood is not kept even 26 percent of the capacity in the blood bank.
बागेश्वर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते एनएसयूआई कर्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 150 होने के बावजूद भी ब्लड बैंक में केवल 14 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। ब्लड बैंक में हमेशा खून की कमी बनी रहती है। इस वजह से आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद लोग खून देने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में खून की कमी मरीजों के लिए हमेशा बड़ी समस्या बनी रहती है। मंगलवार को बातचीत के दौरान ब्लड बैंक की लैब तकनीशियन पुष्पा मेहरा से पता चला कि ब्लड बैंक में ए पॉजीटिव छह यूनिट, ओ पॉजीटिव दो यूनिट, बी पॉजीटिव चार यूनिट, एबी पॉजीटिव दो यूनिट रक्त उपलब्ध है। निगेटिव ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए ब्लड बैंक में एक यूनिट भी खून उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक के अधिकारी ब्लड बैंक में पर्याप्त खून की व्यवस्था करने के प्रति लापरवाह रहते हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 150 होने पर भी केवल 30-40 यूनिट खून ही रखा जाता है। इस हिसाब से अधिकतम 26 प्रतिशत ब्लड रक्तकोष में उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी की समस्या को देखते हुए सामाजिक संस्थाएं और जागरूक लोग रक्तदान करते हैं। यदि कोई संस्था या संगठन रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं तो ब्लड बैंक के अधिकारी कुछ यूनिट ब्लड लेकर बाकी लोगों को ब्लड डोनर की सूची में डाल देते हैं। जरूरत पड़ने पर रक्त लेने की बात कहते हैं।
इनसेट

डाेनर सूची में नामांकित लोगों की संख्या
ए पॉजीटिव 26
ए नेगेटिव 16
बी पॉजीटिव 36
बी नेगेटिव 18
एबी पॉजीटिव 25
एबी नेगेटिव 6
ओ पॉजीटिव 23
ओ नेगेटिव 16



कोट

जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया की तैनाती होने के बाद से खून की मांग बढ़ गई है। पहले एमरजेंसी में केवल दो से चार यूनिट खून की ही आवश्यकता पड़ती थी। जमा किए हुए खून को 35 दिनों के लिए ही रखा जाता है। अस्पताल में जरूरत अधिक न होने की वजह से केवल 30- 40 यूनिट ही ब्लड रखा जाता है।

डॉ. सावित्री शुक्ला ब्लड बैंक प्रभारी
...................
स्थापना दिवस पर किया नौ यूनिट रक्तदान

बागेश्वर। एनएसयूआई का 54वां स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया और समाजसेवा करने का संकल्प लिया।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौ यूनिट रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष गढि़या ने कहा कि एनएसयूआई सदैव छात्रहित के लिए कार्य करती रही है। स्थापना दिवस पर रक्तदान करने वालों में प्रेम दानू, सागर जोशी, हितेश कुमार, संस्कार भारती, हिमांशु कुमार, सौरभ कुमार, विरेंद्र दानू, डिगर मेहता, दिव्यांशु पिंडारी शामिल थे। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रकाश वाच्छमी, जिला महासचिव पंकज कुमार, विक्की गढि़या, राहुल बाराकोटी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed