फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Block pramukh will encompass

पांच सितंबर से बेमियादी धरना देंगे ब्लॉक प्रमुख 

Sat, 03 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। )।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। )। Updated Sat, 03 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। सड़कों का घटिया निर्माण और डामरीकरण कार्य से ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण नाराज हैं। उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई पर अपने चहेते ठेकेदारों के नाम गोपनीय तरीके से सलेक्शन बांड भरवाकर राजकोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर शीघ्र सीएम को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


डीएम और कुमाऊं कमिश्नर को भेजे पत्र में ब्लॉक प्रमुख फर्स्वाण ने कहा कि विश्व बैंक मद से प्राप्त धनराशि से जिनतोली-गढ़खेत मोटर मार्ग में सड़क निर्माण एजेंसी ने कुछ दिन पूर्व डामरीकरण किया था। वह एक माह भी नहीं चला। सड़क निर्माण के नाम पर लोनिवि और पीएमजीएसवाई के तहत रजिस्टर्ड ठेकेदारों ने वन विभाग की जमीन खोद डाली है।
विज्ञापन


डीएफओ ने कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रमुख ने कहा है कि सड़कों का गलत तरीके से निर्माण कार्य होने, वन भूमि में अवैध खनन करने वाले ठेकेदारों और घटिया डामरीकरण की जांच कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमुख ने बताया कि उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों की सूची प्रमाण के साथ बनाई है। जिसे वह शीघ्र सीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख ने बताया कि उनकी मांग को जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं लेगा तो लोनिवि, नाबार्ड मद से सड़कों में घटिया डामरीकरण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वह पांच सितंबर से ब्लॉक मुख्यालय में बेमियादी धरना देंगे।

प्रमुख ने विभिन्न विभागों में तीन साल से ज्यादा समय से तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण भी करवाने की मांग की है। ब्लॉक के प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी प्रमुख के आंदोलन को समर्थन दिया है। 


गरुड़ (बागेश्वर)। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई आरके पुनेठा ने कहा कि उन्होंने संबंधित जेई, एई से घटिया गुणवत्ता वाले कार्यों को ध्वस्त कर उसे दोबारा बनवाने को कहा है जबकि पीएमजीएसवाई खंड के ईई एसके माजिला का कहना है कि शिकायत मिलने पर जिनतोली-गढ़खेत रोड के ठेकेदार का भुगतान रोका गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed