{"_id":"584ee0094f1c1b5b7a649c9b","slug":"bjym-workers-showed-black-flags-on-sticks-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले झंडे दिखा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले झंडे दिखा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। मुख्यमंत्री हरीश रावत को काले झंडे दिखा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ता चोटिल हो गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने सरयू पुल के समीप सड़क पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। जिससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।
विकास योजनाओं का शिलान्यास करने सोमवार को कपकोट पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत का विरोध करने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में धीरेंद्र परिहार, मुन्ना कपकोटी, नरेंद्र गढ़िया, आदर्श कठायत, हरीश मेहरा, राजू दानू, गिरीश जोशी, गोविंद कपकोटी, महिमन कपकोटी, करम मेहता, नारायण कपकोटी समेत कई कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल को जाने लगे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक भी नहीं सुनी। सीएम के पहुंचने तक हाथों में काले झंडे लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं के नहीं हटने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस द्वारा लाठियां फटकारने के बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता तितर बितर हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आई। इससे नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कुछ समय बाद सरयू पुल के समीप सड़क पर जाम लगा दिया। नगर पंचायत अध्यक्षा चंपा देवी भी धरने पर बैठ गई। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। डीएम द्वारा इस मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने आश्वासन देने के बाद ही कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
विज्ञापन