फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP to come to power is essential to the development of state: Prime

राज्य के विकास को भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है: प्रधान

Thu, 22 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 22 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
BJP to come to power is essential to the development of state: Prime
पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्री और राज्य के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य के विकास के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। भाजपा ने राज्य का निर्माण कराया है और विकास भी उसी के हाथों संभव है। जिले में चार रसोई गैस वितरण केंद्र और नगर में प्रधानमंत्री उज्जवला बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए मंजूर करने का एलान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 260 बीपीएल परिवार की महिलाओं को रसोई गैस के सिलेंडर वितरित किए।


केदारेश्वर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और राज्य चुनाव प्रभारी प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। जिसे खास तौर पर कांग्रेस नही पचा पा रही है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने पर उत्तराखंड विकसित राज्यों की लाइन में खड़ा होगा। प्रधानमंत्री ने गांव की महिलाओं की रसोई की समस्या को देखते हुुए देश में एक साथ उज्जवला योजना की शुरूआत की है। जिले में रसोई गैस की समस्या को देखते हुए चार और गैस वितरण केंद्र खोले जाएंगे। कहा कि केंद्र सरकार बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में रसोई गैस के छोटे-छोटे स्टोरेज प्लांट खोलने पर विचार कर रही है। ताकि आपदा काल में हर क्षेत्र में आसानी से गैस पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन



पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य की नहीं बल्कि अपने लोगों की जेबें गरम करने की चिंता अधिक है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। सरकार शराब और खनन माफियाओं की कठपुतली बनकर रह गई है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र जमकर बजट दे रही है लेकिन सरकार उसे विकास कार्यों में खर्च करने के बजाए अपने लोगों में रेवड़ी की तरह बांट रही है।  पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मंत्री से मुनार, दुग नाकुरी, खातीगांव, काफलीगैर और दफौट रसोई गैस घर खोलने, कपकोट, दुग नाकुरी और कांडा में पेट्रोल पंप खोलने की मांग की। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, संचालन सुरेश कांडपाल और दयाल ऐठानी ने किया। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों में विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सुरेश गढ़िया, राजू उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, गोविंद दानू, महिपाल दानू, मुन्ना कपकोट, गिरीश जोशी, गीता ऐठानी, गोविंद भंडारी, शिव सिंह बिष्ट, गोविंद कपकोटी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed