{"_id":"6851abfd47431205b40f7037","slug":"bjp-leaders-are-making-baseless-statements-dasila-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116457-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता कर रहे अनर्गल बयानबाजी : डसीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता कर रहे अनर्गल बयानबाजी : डसीला
Tue, 17 Jun 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
कांडा के पड़ाव में सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
कांडा (बागेश्वर)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कांडा में पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि सरकार की लापरवाही से हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो रहे हैं। भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी करने पर तुले हैं।
कांडा पड़ाव में कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से विगत 40 दिनोंं में पांच हेली हादसे हो चुके हैं। विगत दिनों केदारनाथ में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। भाजपा के नेता इस घटना पर दुखी होने की बजाय सवाल पूछने वाले पत्रकारों से गलत बयानी कर रहे हैं। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, पूजा आर्या, विनोद पाठक, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद