फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bilauna Wins

Bageshwar News: मां भगवती बिलौना ने बागनाथ इलेवन को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Bilauna Wins
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में मैच शुभारंभ पर मौजूद बागनाथ इलेवन और मां भगवती बिलौना के ख - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को मां भगवती बिलौना और बागनाथ इलेवन के बीच मैच खेला गया। बिलौना की टीम ने 29 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

मां भगवती बिलौना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में छह विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल साह ने सर्वाधिक 60 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागनाथ इलेवन की टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही और अंतिम ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिलौना की ओर से जगदीश ने तीन विकेट झटके। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजू वर्मा और विशिष्ट अतिथि हीश सुयाल, लक्ष्मण घनोला ने मैच का शुभारंभ किया। मैच के अंपायर राजू, सुनील, स्कोरर पंकज, कमेंटेटर रोहित खेतवाल थे। इस मौके पर गणेश धपोला, मनोज खेतवाल, ललित, संजीव खेतवाल, सुनील टंगड़िया, हरीश देव, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed