{"_id":"6a695871a69c1c2b4e0c792a","slug":"bike-rider-dies-in-a-road-accident-on-baijnath-bageshwar-road-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Accident: बैजनाथ-बागेश्वर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Accident: बैजनाथ-बागेश्वर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Wed, 29 Jul 2026 07:03 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:03 AM IST
सार
बैजनाथ-बागेश्वर मार्ग पर गागरीगोल के पास बुधवार को बाइक के पैराफिट से टकराने से 35 वर्षीय कमलेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी नरेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कमलेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैजनाथ-बागेश्वर मोटरमार्ग पर गागरीगोल स्थित फायर स्टेशन के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चनौली निवासी कमलेश (35) पुत्र गोविंद राम अपने साथी नरेंद्र (30) के साथ बाइक (UK 04 AQ 0349) से बैजनाथ से घर लौट रहे थे। गागरीगोल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 112 वाहन के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया। बैजनाथ कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि घायल नरेंद्र का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन