फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhumika won gold medal in boxing

Bageshwar News: भूमिका ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 10 Apr 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 10 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bhumika won gold medal in boxing
बॉक्सर भूमिका डीएम अनुराधा पाल के साथ। संवाद
बागेश्वर। जिले की बाॅक्सर भूमिका बसेड़ा ने खेलो इंडिया आरईसी कंबाइन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता हैं। डीएम अनुराधा पाल ने भूमिका को बधाई दी। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला ने बताया कि प्रतियोगिता 30 मार्च से छह अप्रैल तक हरियाणा के रोहतक में हुई थी।
विज्ञापन



भूमिका ने 52 से 55 किलोभार वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने नोएडा में तीसरी सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। भूमिका मूल रूप से किलपरा कपकोट की निवासी हैं। उनकी उपलब्धि पर पिता प्रकाश सिंह बसेड़ा, माता गंगा बसेड़ा समेत जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, विधायक पार्वती दास, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, कोच उमेश गढि़या ने बधाई दी हैं। संवाद
विज्ञापन



आरे की टीम ने सात विकेट से जीता मैच
बागेश्वर। आरे गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। पहले मैच में आरे और दूसरे मैच में बागनाथ इलेवन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज और आरे के बीच खेला गया। स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। आरे के गेंदबाज राजेश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरे की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच अपने नाम किया। दिन के दूसरे मैच में बागनाथ इलेवन ने बालीघाट एकादश को हराकर मैच जीता। इस मौके पर हीरा सिंह खेतवाल, संजय खेतवाल, रिंकू खेतवाल, विमल खेतवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

बॉक्सर भूमिका डीएम अनुराधा पाल के साथ। संवाद

बॉक्सर भूमिका डीएम अनुराधा पाल के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed