{"_id":"6699661f4772616f6606b384","slug":"bharadi-bus-service-needs-to-be-resumed-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-108110-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दस साल पहले बंद हुई भराड़ी बस सेवा अब तक नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दस साल पहले बंद हुई भराड़ी बस सेवा अब तक नहीं हुई शुरू
Fri, 19 Jul 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। एक दशक पहले तक कपकोट के भराड़ी के लिए रोडवेज की बस सेवा का संचालन होता था जो बाद में बंद हो गया। इलाके के लोग लंबे समय से बस सेवा का संचालन करने की मांग कर रहे हैं।
बस सेवा का संचालन न होने से इलाके के लोगों को सफर के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। वर्ष 2022 में बागेश्वर में रोडवेज डिपो खुला। डिपो खुलने के बाद भराड़ी के साथ ही आंतरिक मार्गों में बस सेवाओं के संचालन की उम्मीद थी जो अब तक पूरी नहीं हुई है। लोग भराड़ी के साथ ही शामा, लीती क्षेत्र के लिए रोडवज बस का संचालन करने की मांग कर रहे हैं। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया का कहना है कि भराड़ी के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों के लिए रोडवेज की बस संचालित करने के संबंध में परिवहन निगम के आला अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। बस सेवाएं संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।