फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhai Dooj Celebrated In Almora And Bageshwar

जिले में धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का त्योहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj Celebrated In Almora And Bageshwar
अल्मोड़ा के खत्याड़ी में बहन निहारिका अपने भाई हार्दिक को च्यूड़े रखकर उनके दीर्घायु की कामना द? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाईदूज (यम द्वितीया) का त्योहार अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने बहनों के घर जाकर उन्हें उपहार भेंट किए और लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। घरों में भगवान को नए अनाज धान के च्यूड़े अर्पित किए गए। बुजुर्गों ने परिवार के लोगों के मस्तक पर च्यूड़े रखकर सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

यम द्वितीया के त्योहार को लेेकर एक दिन पहले घरों में च्यूड़े कूटे गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह से लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की। भगवान को च्यूड़े अर्पित किए गए। परिवार की बुजुर्ग दादी, माताओं ने बच्चों समेत सभी परिवार वालों के सिर पर च्यूड़े रखे। घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

आचार्य डॉ. रमेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व होने के साथ-साथ हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने को भी प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार यम द्वितीया त्योहार के दिन भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के यहां भोजन करने गए थे। जिसके बाद से यह पर्व मनाया जाता है। इधर, गरुड़ तहसील में भी भाईदूज धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने ईष्ट देव और गांव के भूमियाल मंदिर में च्यूड़े चढ़ाकर पूजा की।

बागेश्वर के नदीगांव में बच्चों के मस्तक पर च्यूड़े रखती महिला। संवाद

बागेश्वर के नदीगांव में बच्चों के मस्तक पर च्यूड़े रखती महिला। संवाद - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed