फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhadrakali festival concludes with colourful programmes

Bageshwar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भद्रकाली महोत्सव संपन्न

Tue, 16 Dec 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 16 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhadrakali festival concludes with colourful programmes
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज सानिउडियार के खेल मैदान में आयोजित भद्रकाली महोत्सव जाण-पछ्याण संपन्न हो गया है। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े। ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सांस्कृतिक मंच से मां नैना सांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति की टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुष्कर महर की टीम के कलाकारों ने तेरी गुलाबी साड़ी, सरूली देवीधार के आदि गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। महोत्सव में क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान भद्रकाली, सानिउडियार समेत आसपास के तमाम गांवों से लोग आए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि हर साल महोत्सव की भव्यता बढ़ रही है। जिपं सदस्य भैरूचौबट्टा हेमलता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, जिपं सदस्य सरोज आर्या, पूर्व नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, राजेंद्र टंगड़िया आदि ने आयोजन की सराहना की। महोत्सव समिति के अध्यक्ष केवलानंद पांडेय ने सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारी, सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed