{"_id":"97b9fb58b3bafe7388237adb16534c61","slug":"better-education-of-school-children-will-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल से बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल से बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
अमर उजाला/ब्यूरो/ कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
शासन से राजकीय प्राइमरी स्कूल शामा पन्याली को मॉडल स्कूल घोषित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक ललित फर्स्वाण के सहयोग का आभार जताया और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने कहा कि विद्यालय के मॉडल स्कूल बनने से गरीब बच्चों को भी अब गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा ने कहा कि अब बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई हो सकेगी। इस तरह की शिक्षा के लिए बच्चों को दूर या गांव छोड़कर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाध्यापक केदार कोरंगा, एनपीआरसी समन्वयक मान सिंह कोरंगा, राम सिंह कोरंगा, सहायक अध्यापिका मंजू गढ़िया, हीरा सिंह, भूपेंद्र सिंह, राम सिंह, दीवान सिंह, कमला देवी, शांति देवी, बंसती और पुष्पा देवी आदि थे। ब्यूरो