{"_id":"578fb55d4f1c1b347fc4c3c5","slug":"be-absent-from-july-to-suspend-the-headmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जुलाई से नदारद प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जुलाई से नदारद प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अवकाश के दो जुलाई से अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापक को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। लंबे समय तक गैरहाजिरी पर यह प्रधानाध्यापक पहले भी सस्पेंड हो चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत को राजकीय प्राथमिक विद्यालय झोपड़ा के प्रधानाध्यापक करण पाल सिंह के लंबे समय से अनुपस्थित होने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने सीआरसी समन्वयक चंद्रशेखर पाठक को विद्यालय पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। बुधवार को विद्यालय पहुंचे समन्वयक को प्रधानाध्यापक बिना छुट्टी के दो जुलाई से अनुपस्थित मिले। जांच सही पाए जाने पर डीईओ सारस्वत ने लापरवाही और अनुशासनहीनता पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक करण पाल सिंह को इससे पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है। डीईओ सारस्वत ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापक को उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अनुशासनहीन, लापरवाह और कार्य के प्रति उदासीनता बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन