फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BDC Meeting

क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य की समस्याएं छाई रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
BDC Meeting
बागेश्वर के कपकोट में क्षेत्र पंचायत की बैठक में समस्या उठाता सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट क्षेत्र पंचायत की (बीडीसी) बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याएं छाई रहीं। बैठक में मौजूद डीएम विनीत कुमार ने अधिकारियों को बैठक में उठी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पोथिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने के साथ ही पोथिंग अस्पताल में डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय की नियुक्ति की मांग उठी। बास्ती के ग्राम प्रधान केदार महर और अन्य प्रधानों ने कोविड काल में किए कार्यों का भुगतान करने की मांग की। बैठक में भेड़ पालकों के ऊन के लिए बाजार उपलब्ध कराने की मांग की। स्यांकोट पशु चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग उठी। बाछम मोटर मार्ग में कटी नाप भूमि का मुआवजा देने की मांग उठी।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि फील्ड कर्मचारी निरंतर फील्ड में रहकर समस्याओं का समाधान करें। दर्ज शिकायत का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं सरिता दानू और दूसरे स्थान पर रहीं माला दानू को पुरस्कृत किया गया। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, सीडीओ डीडी पंत, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed