फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bastie of the villagers started a relay hunger

बास्ती के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 16 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर (बागेश्वर)। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bastie of the villagers started a relay hunger

चार किमी लंबी सनगाड़ बास्ती सड़क का डामरीकरण, नाली, दीवार आदि कमियों दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार से ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। पहले दिन सात लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ग्रामीण कई बार सनगाड़ बास्ती सड़क को दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बास्ती गांव में पहले दिन केदार सिंह, मंगल सिंह महर, तेज सिंह, हयात सिंह, मेहरबान सिंह, लछिमा देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि ने सड़क 2009 में काट दी थी। तब से न तो सड़क का डामरीकरण हुआ, नाली, किनारे की दीवारें नहीं बन सकी हैं। सड़क की हालत खराब होने से वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इस कारण जहां गांव के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों को यातायात की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। 12 जून को जिला मुख्यालय पर आए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बावजूद लोनिवि ने समस्या नहीं सुलझाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधरी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

सभा की अध्यक्षता मोहन सिंह महर, संचालन मोहन सिंह ने किया। इधर विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि लोनिवि ने सड़क के प्रस्तावित कार्यों के निर्माण के लिए 20 जून को निविदा आमंत्रित हैं। जल्दी ही काम शुरू हो जाएंगे।


उन्होंने कहा कि विभाग सड़क के कामों को नियमानुसार पूरा करने की कार्रवाई में लगा है। ऐसे में उस पर अनावश्यक दबाव बनाना किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं है। उन्होंने आंदोलनकारियों से इस मामले में विभाग को पूरा सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed