{"_id":"5cb3739ebdec2213f6784ec5","slug":"barkabu-max-overturned-near-the-worm-band-injured-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"किड़ई बैंड के पास बेकाबू मैक्स पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किड़ई बैंड के पास बेकाबू मैक्स पलटी, तीन घायल
Sun, 14 Apr 2019 11:23 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में किड़ई बैंड के पास पलटी मैक्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट से रीमा की ओर जा रही मैक्स बेकाबू होकर किड़ई बैंड के समीप पलट गई। हादसे में मैक्स चालक समेत तीन घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को रीमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात मैक्स संख्या यूके 02 टीए 1524 गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर से रीमा के चौरा की ओर जा रही थी। बागेश्वर में किड़ई बैंड के पास मैक्स मोड़ पर वाहन पलट गई। चालक के मुताबिक मोड़ पर ब्रेक लगाया लेकिन गाड़ी नहीं रुकी और पलट गई। हादसे में चालक मनोज कुमार पुत्र केसर राम निवासी चौपट्टा चौरा और वाहन में सवार शंकर पुत्र बचीराम निवासी चौरा, अर्जुन पुत्र किशन राम निवासी दौफाड़ चौरा घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को रीमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया है। बता दें कि जिले में वाहनों के पलटने की संख्या बढ़ गई है। इसी माह में अभी तक तीन-चार वाहन पलट चुके हैं।