फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bareilly-Bageshwar roadways service stopped for two days

Bageshwar News: दो दिन से बरेली-बागेश्वर रोडवेज सेवा ठप

Sun, 15 Jun 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bareilly-Bageshwar roadways service stopped for two days
बागेश्वर। जिले को हल्द्वानी से जोड़ने वाले अल्मोड़ा नैनीताल मार्ग पर कैचीधाम मेले की वजह से जिले जिले की यातायात सेवा प्रभावित हो रही है। रोडवेज की बरेली-बागेश्वर सेवा का दो दिन से संचालन नहीं हो पाया है। केमू की ओर से संचालित होने वाली 24 सेवाओं के सापेक्ष महज आठ सेवाओं का ही संचालन जिले से हुआ।
विज्ञापन

जिले के लोगों का अपने जरूरी कार्याें के लिए रोजाना हल्द्वानी आवागमन रहता है। इसे देखते हुए केमू की 24 बसें नियमित जिले से हल्द्वानी के लिए चलती हैं। कैंचीधाम मेले के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। इस वजह से वाहनों के हल्द्वानी से बागेश्वर पहुंचने और बागेश्वर से हल्द्वानी पहुंचने में तीन से चार घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है। बीते शनिवार को केमू की कई बसें जिले तक नहीं पहुंच पाईं। मेलार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई बसों को हल्द्वानी से कैंचीधाम के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन

इस वजह से स्टेशन में बसों की कमी बनी हुई है। रोडवेज डिपो से दो बसों को मेले के लिए काठगोदाम डिपो भेजा गया है। शनिवार को मेलार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिले से संचालित होने वाली बरेली-बागेश्वर सेवा को भी मेले के लिए रोक दिया गया। जिसके चलते दो दिन से बरेली-बागेश्वर सेवा का संचालन नहीं हो पाया है। बसों का संचालन बिगड़ने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग टैक्सी वाहनोंं से हल्द्वानी तक का सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....कोट
कैंचीधाम मेले के चलते शनिवार को अधिकांश बसें स्टेशन नहीं पहुंची जिसके चलते कई सेवाओं का संचालन नहीं हो पाया। रविवार को भी कम बसों के आने की संभावना है। सभी बसों के आने के बाद ही सेवाओं का संचालन सुचारु किया जाएगा। -.केडी भट्ट स्टेशन प्रभारी केमू


....कोट
कैंचीधाम मेले को देखते हुए दो वाहन पहले ही वहां भेजे गए थे। शनिवार को एक बस और भेजी गई चालक-परिचालकों की कमी के चलते बरेली-बागेश्वर सेवा का संचालन नहीं हो पाया। बसों के लौटने के बाद सभी सेवाओं का संचालन सुचारू किया जाएगा। - नरेंद्र गौतम, एआरएम रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed