फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bareilly-Bageshwar Roadways bus service resumed after three days

Bageshwar News: तीन दिन बाद सुचारु हुई बरेली-बागेश्वर रोडवेज बस सेवा

Tue, 17 Jun 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bareilly-Bageshwar Roadways bus service resumed after three days
बागेश्वर। कैंची धाम मेले के समाप्त होते ही जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार आने लगा है। रोडवेज डिपो की बरेली-बागेश्वर बस सेवा तीन दिन बाद बहाल हो गई है। केमू स्टेशन से हल्द्वानी जाने वाली सभी बसों का संचालन सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

कैंची धाम मेले के चलते जिले से संचालित होने वाली बस सेवाएं बीते तीन दिनों से प्रभावित थीं। सोमवार देर शाम मेला ड्यूटी में लगी बसों के वापस जिले में लौटने के बाद अब रोडवेज और केमू की बस सेवाओं का संचालन सुचारु हो गया है। रोडवेज डिपो से संचालित बरेली-बागेश्वर सेवा अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजे याात्रियों को लेकर बागेश्वर से बरेली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

केमू स्टेशन से भी हल्द्वानी और पिथौरागढ़ के लिए सभी सेवाओं का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली। रोडवेज डिपो के एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि सभी बसें मेला ड्यूटी से वापस आ गई हैं। डिपो से संचालित होने वाली चारों सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। केमू के स्टेशन प्रभारी केडी भट्ट ने बताया कि सभी बसें निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed