{"_id":"d55c90df6ec32dba2c03c7eb11fc1bf5","slug":"bank-opening-to-delhi-demanding-frswan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खोलने की मांग को लेकर फर्स्वाण दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खोलने की मांग को लेकर फर्स्वाण दिल्ली रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के स्यांकोट, रीमा और खातीगांव में एसबीआई की शाखा की स्थापित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के विधायक ललित फर्स्वाण दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
वह 26 अगस्त की सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और सचिव से मुलाकात करके उन्हें मुख्यमंत्री हरीश रावत का लिखा पत्र सौंपेंगे। विधायक ने आशा जताई है कि वित्त मंत्री और सचिव जनहित की इस मांग पर अपनी मुहर अवश्य लगाएंगे।
विज्ञापन
विधायक फर्स्वाण ने कहा कि स्यांकोट में एसबीआई की शाखा की स्थापना की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से आंदोलित हैं जबकि रीमा और खातीगांव में बैंक खोलने की मांग काफी पुरानी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंकों की शाखा नहीं होने से वृद्ध पेंशनरों को पेंशन लेने के लिए 25 से 80 किमी दूर कांडा और जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखाएं स्थापित होने से जहां क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलेंगे वहीं बेरोजगार युवा अपना कारोबार भी शुरू कर सकेंगे।
क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री रावत ने तीनों क्षेत्रों में बैंक की शाखा खोलने पर अपनी सहमति जताकर केंद्रीय वित्त मंत्री और वित्त सचिव को पत्र लिखा है।
वह 26 अगस्त की सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री और सचिव से मुलाकात करके पत्र सौंपेंगे और एसबीआई की शाखा खोलने की शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह करेंगे।