{"_id":"68b738dd9fd6c085d701ab82","slug":"baida-jarti-motor-road-will-be-improved-with-3750-lakh-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-118240-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बैड़ा-जारती मोटर मार्ग 37.50 लाख से सुधरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बैड़ा-जारती मोटर मार्ग 37.50 लाख से सुधरेगा
Wed, 03 Sep 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लोनिवि कपकोट की ओर से दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में बैड़ा-जारती मोटरमार्ग से बालीघाट-धरमघर सड़क तक मिलान के लिए सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 37.50 लाख की लागत से सीसी मार्ग का अवशेष कार्य पूरा कर मुख्य सड़क तक मिलान किया जाएगा।
क्षेत्र की बैड़ा-जारती सड़क से बालीघाट-धरमघर सड़क का मिलान नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने सड़क तक मिलान के लिए सीसी मार्ग का निर्माण किया। लेकिन बजट के अभाव में कार्य पूरा नहीं हो सका। अब सीसी मार्ग के लिए बजट मिलने के बाद विभाग ने निर्माण करवाने की कवायद शुरू कर दी है।
सीसी मार्ग के निर्माण का अवशेष कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को सड़क तक वाहनों से आवाजाही करने में आसानी होगी।
लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि सीसी मार्ग के अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद