{"_id":"5f8c18b68ebc3e9b804f26fd","slug":"bageshwar1603016886","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगोली में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से लोग परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डंगोली में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
बागेश्वर के डंगोली में सड़क के किनारे बिखरा कूड़ा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डंगोली बाजार क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में कूड़ा डालने के लिए कूड़ादान की व्यवस्था न होने से बाजार क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। हालत यह है कि तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ ब्लॉक के डंगोली बाजार क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। स्थानीय निवासी कांति मोहन जोशी का कहना है कि कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से बाजार क्षेत्र में कूड़ा बिखरा रहता है। बाजार में कहीं पर भी कूड़ादान नहीं लगाया गया है। कूड़े फेंकने के लिए स्थायी जगह निर्धारित न होने से लोग घरों का कूड़ा जहां-तहां एकत्रित कर देते हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनकी बिक्री पर भी कूड़े का असर पड़ रहा है। लोग गंदगी देखकर पैर मोड़ ले रहे हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। कोरोना काल में भी प्रशासन का इस ओर ध्यान न जाने से लोगों में खासी नाराजगी है। स्थानीय लोग स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी हीरा सिंह बोरा, डिगंबर नाथ, राजू खटोला, विशन गोस्वामी, कुंदन सिंह परिहार, धनगिरी गोस्वामी, दरवान सिंह आदि ने कूड़ा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन