फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जोनल ट्रायल के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन

जोनल ट्रायल के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
जोनल ट्रायल के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन
बागेश्वर पीजी कॉलेज के खेल मैदान में ट्रायल देते अंडर 23 वर्ग के खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देशों के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर ने अंडर 23 वर्ग के ट्रायल संपन्न कराए। अंडर 23 वर्ग की ट्रायल में 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से जोनल ट्रायल के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पिच की समुचित सुविधा न होने के कारण बागेश्वर में मैट में ट्रायल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
रविवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंडर 23 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न कराया गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक किशन अनेरिया और मुख्य चयनकर्ता कमल बिष्ट की उपस्थिति में ट्रायल संपन्न हुए। बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि शनिवार को एसोसिएशन ने सीनियर वर्ग के ट्रायल संपन्न कराए। अगले चरण के ट्रायल के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बताया कि ट्रायल में चयनित सीनियर और अंडर 23 वर्ग के खिलाड़ी जोनल ट्रायल के लिए हाइलेंडर अकादमी काशीपुर में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल संपन्न कराने में एसोसिएशन के सचिव रमेश सिंह दानू, उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे, संरक्षक हरीश सिंह रावल, सदस्य मनीष गढ़िया, कासिम, सुंदर दानू, शुभम सिंह बिष्ट, अजय भाकुनी, पवन परिहार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed