फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar will develop into an export hub

एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा बागेश्वर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar will develop into an export hub
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कहा है कि जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में स्थापित किया जाएगा। टूरिज्म, हस्तशिल्प, हथकरघा, ताम्र शिल्प, रिंगाल, दन-कालीन, थुलमा, चुटका, शॉल, पंखी, आर्गेनिक ऊन और वन आधारित उत्पादों के निर्यात को लेकर बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि विश्व स्तर पर पहचान बना चुके पिंडारी, सुंदरढूंगा, कफनी ग्लेशियर को देखने के लिए हजारों पर्यटक आते हैं। इन पर्यटन स्थलों को और अधिक विकसित किया जाए। उन्होंने ताम्र शिल्प, हथकरघा/हस्तशिल्प, रिंगाल, ऊन और मुख्य फसलें लाल चावल, मिर्ची, चौलाई, हल्दी, मडुवा, भांगबीज, मसूर आदि उत्पादों को निर्यात करने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्यात के लिए उपलब्ध संभावित संसाधन टूरिज्म, हस्तशिल्प, हथकरघा, ताम्र शिल्प, रिंगाल और स्थानीय उत्पादों के निर्यात के लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजना के लिए समिति का गठन करने के निर्देश दिए। समिति में प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी, लोनिवि, आरडब्ल्यूडी, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग के अधिकारियों को सदस्य नामित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीएफओ बलवंत सिंह शाही, एसडीएम प्रमोद कुमार, जयवर्द्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह, उद्योग महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed