{"_id":"4fb9f23be1df35df1a1d75a9ec861c16","slug":"bageshwar-travel-warning-arrived-ukrand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर पहुंची उक्रांद की चेतावनी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर पहुंची उक्रांद की चेतावनी यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल की चेतावनी यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं हुई। उक्रांद नेताओं ने भाजपा, कांग्रेस पर राज्य को बर्बादी के रास्ते पर धकेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उक्रांद नेताओं ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए एक और आंदोलन की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को साथ आना होगा।
चेतावनी यात्रा सोमवार की रात बागेश्वर पहुंची। मंगलवार की सुबह यहां से गरुड़ होते हुए ग्वालदम को रवाना हुई। इस दौरान नगर सहित कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं हुई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि देश के निर्माण से लेकर सीमाओं की रक्षा तक में उत्तराखंड के लोगों का भारी योगदान रहा है, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी यहां का पिछड़ापन दूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए कांग्रेस, भाजपा जिम्मेदार हैं। इन राष्ट्रीय दलों की गलत नीतियों के कारण ही यहां से पलायन हो रहा है। रोजगार लगाने के बजाए संसाधनों की लूट की जा रही है।
सत्ता में रहते इन दलों ने एक भी दूरदर्शी काम नहीं किया। जल, जंगल, जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याएं हल नहीं हो सकी हैं।
उत्तराखंड में पर्यटन, आयुष प्रदेश के नारे खोखले साबित हुए हैं। उक्रांद नेताओं ने कहा कि राज्य में छोटी पनबिजली योजनाएं बनाने के बजाए पंचेश्वर बांध जैसे बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के प्रयास को छलावा बताते हुए यहां स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। उत्तराखंड को बचाने, बसाने के लिए लोगों से साथ आने का आह्वान किया।
वहां चंद्रशेखर कापड़ी, जोध सिंह बोरा, सलीम अहमद, बाला सिंह कोश्यारी, लोकबहादुर जंगपांगी, बंशीधर कोहली, जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, गुलाब सिंह कुटियाल, पूरन सिंह बिष्ट, गणेश सिंह दिगारी, एलडी भट्ट, दीपक चंद, रमेश चंद्र आदि ने भाग लिया।