{"_id":"57f69aca4f1c1b0b6d26fca6","slug":"bageshwar-student-union-officials-sworn-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मतगणना में चार मतों के अंतर से विजयी हुए गस्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मतगणना में चार मतों के अंतर से विजयी हुए गस्याल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में शपथ लेते छात्रसंघ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पीजी कालेज बागेश्वर के छात्र संघ चुुनावों में अध्यक्ष पद पर हुई मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने वाले छात्र नेताओं को निराशा हाथ लगी है। अध्यक्ष पद के दावेदार दीपक गस्याल जहां पहले तीन मतों से विजयी घोषित किए गए थे वहीं दोबारा हुई मतगणना के बाद उन्हें चार मतों से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि बुधवार को हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के उम्मीदवार दीपक गस्याल को 781 मत जबकि दूसरे उम्मीदवार मनीष कुमार को 778 मत मिले। सिर्फ तीन मतों का अंतर होने पर मनीष कुमार और उसके समर्थकों ने मतों की गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए रिकाउंटिंग की मांग उठा दी थी। इसके बाद दोनों छात्र गुट आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात करने के बाद अध्यक्ष पद के मतों की दोबारा गिनती शुरू की गई। देर रात को पूरी हुई रिकाउंटिंग में पहले से विजयी रहे दीपक गस्याल के पक्ष में एक मत की और बढ़ोतरी हुई। चुनाव प्रभारी डॉ. शरद भट्ट ने दीपक गस्याल को चार मतों से विजयी घोषित किया। इसके बाद रात में ही अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों के विजेता उम्मीदवारों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन