{"_id":"d04abad820baa66f765ddc0528fc29cc","slug":"bageshwar-slogan-for-rail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में रेल मार्ग के लिए की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में रेल मार्ग के लिए की नारेबाजी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में रेल मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया और आंदोलन तेज करने की धमकी दी। यहां तहसील परिसर में हुई बैठक मेें वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर के लिए टनकपुर से रेल मार्ग बनाने की पहल ब्रिटिशकाल में शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में यह मामला अधर में लटक गया।
विज्ञापन
आजादी के बाद इसके लिए मात्र आश्वासन मिलते रहे। रेल मार्ग की मांग को लेकर बागेश्वर में 2004 से लगातार आंदोलन हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश चीन ने सीमा पर सड़क और रेल लाइनों का जाल बिछा दिया है। इससे भारत के समक्ष सामरिक चुनौती खड़ी है।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने कहा कि यहां के सामरिक महत्व को समझते हुए पिछली सरकार ने बागेश्वर टनकपुर और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल मार्ग को राष्ट्रीय परियोजना में शामिल किया, लेकिन अभी तक धन नहीं मिलने के कारण मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। वक्ताओं ने रेल मार्ग की मांग केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के सम्मुख रखने के लिए मुख्य मंत्री हरीश रावत का आभार जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिले की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक और सभी तहसीलों में सब रजिस्ट्रार के रिक्त पदों को भरने की मांग की। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की। इस मौके पर संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, महासचिव खड़क राम आर्य, प्रवक्ता हयात सिंह मेहता, संरक्षक प्रवीण सिंह दफौटी, केवल सिंह डियोढ़ी, प्रताप सिंह गढ़िया, महेंद्र सिंह पिलख्वाल आदि उपस्थित थे।