फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar provincial boxing semifinal

बागेश्वर में प्रांतीय बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबले

Sat, 05 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar provincial boxing semifinal
बागेश्वर में प्रांतीय बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबले - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जूनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल मुकाबलों में एसटीसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

विज्ञापन


जूनियर बालकों के सेमीफाइनल मुकाबलों में बागेश्वर के संदीप कैड़ा, एसटीसी के सूरज माजिला, पवन कुमार, दीनू थापा, भूपेंद्र टाकुली, गिरीश रावल, कुणाल राजपूत, एमपीएससी के पवन बड़थ्वाल, पवन गुरुंग, अजीत नेगी, नैनीताल के अजय कनवाल, देहरादून के आशीष नेगी, बागेश्वर के अनुज रावत, पौड़ी के शिवम घिल्डियाल ने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिकाओं के सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून की अर्चना थापा, बागेश्वर की हेमलता, नैनीताल की हिमानी आर्या, देहरादून की अमिता सोलियाल, एसटीसी की कनिका चौधरी, पिथौरागढ़ की हिमानी पंत, कविता बसेड़ा, देहरादून की पायल शर्मा, बागेश्वर की हेमा दानू, एसटीसी की कविता अधिकारी विजेता रहे। जूनियर बालिका के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की प्रिया जोशी ने देहरादून की अनीता रावत को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर। बागेश्वर में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के एक खिलाड़ी का कंधा फ्रैक्चर हो गया। शनिवार को स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के खिलाड़ी संदीप कुमार और बागेश्वर के संदीप कैड़ा के बीच मुकाबला चल रहा था। इसी दौरान संदीप कैड़ा के पंच से संदीप कुमार के कंधे में फ्रैक्चर आ गया। संदीप कुमार को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed