फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar-Pithoragarh NH in the grip of landslide

Bageshwar News: भूस्खलन की जद में बागेश्वर-पिथौरागढ़ एनएच

Sun, 07 Sep 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar-Pithoragarh NH in the grip of landslide
कांडा में तहसील परिसर के समीप एनएच पर हुआ भूस्खलन। संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर-पिथौरागढ़ एनएच पर कांडा तहसील परिसर के पास भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा और पेड़ सड़क पर आ गए हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन के मामले बढ़ रह हैं। बीते दिनों कांडा तहसील परिसर में एनएच के किनारे ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से आवासीय भवनों के निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। बीते दिनों बारिश के चलते भूस्खलन से मलबा और कई पेड़ सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मलबा और पेड़ों को हटाने कार्य जेसीबी मशीन और डंपर से किया जा रहा है लेकिन अत्यधिक मात्रा में भूस्खलन होने से लगातार मलबा गिर रहा है। इससे वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक समय तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है जिससे विजयपुर, कमेड़ी देवी और पिथाैरागढ़ जिले में जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। रविवार सुबह से ही सड़क पर मलबा गिरने से कई वाहन फंस गए जिससे वहां दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed