{"_id":"94fcef9b77887710dbd8010fa605436a","slug":"bageshwar-people-dimand-rail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के लोगों ने मांगी रेल सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के लोगों ने मांगी रेल सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट में टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की चर्चा न होने से रेल निर्माण संघर्ष समिति में आक्रोश फूट गया। संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार पर पहाड़ की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नगर में जुलूस निकालने के बाद प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, पांचों सांसदों के पुतले फूंक दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह से ही रेल बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य रेल बजट को लेकर टीवी पर नजरें जमाए रहे लेकिन पूरे बजट में टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण का जिक्र न होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। समिति की अध्यक्षा नीमा दफौटी के नेतृत्व में सदस्यों ने तहसील गेट से एसबीआई तिराहे तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पांचों सांसदों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री सुरेश प्रभु सहित उत्तराखंड के पांचों सांसदों के पुतले फूंक दिए।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में अध्यक्ष नीमा दफौटी, खड़क राम, डुंगर सिंह नेगी, प्रताप सिंह गड़िया, ओम प्रकाश टम्टा, शिव सिंह टंगड़िया, पार्वती देवी, नीमा मेहता, शायरा बानो, लक्ष्मी गोस्वामी, विद्या कांडपाल, हेमा पांडे, शोभा उप्रेती, बीना रावल, कविता, पूजा, नंदी कोरंगा, किरन मेहता, गीता मेहता आदि शामिल थे।