{"_id":"630fa617e3ccde051e05a504","slug":"bageshwar-depot-will-have-21-buses-bageshwar-news-hld4742074198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर डिपो के पास होगा 21 बसों का बेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर डिपो के पास होगा 21 बसों का बेड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर में रोडवेज डिपो के नाम पर वर्ष 2019 में बना भवन। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लंबी जद्दोजहद के बाद अस्तित्व में आने आ रहे रोडवेज के बागेश्वर डिपो को फिलहाल 21 बसों का बेड़ा मिलने जा रहा है। बागेश्वर से और बागेश्वर होकर संचालित नौ बसें डिपो के अधीन रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास चार सितंबर को डिपो का शुभारंभ करेंगे।
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने 30 अगस्त को मंडलीय प्रबंधक संचालन/तकनीकी नैनीताल मंडल और सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा को एक पत्र जारी किया। पत्र में बताया कि 18 जुलाई को बागेश्वर में रोडवेज डिपो को स्वीकृति प्रदान की गई है।
बागेश्वर से देहरादून के लिए संचालित पर्वतीय डिपो की दो बस, अल्मोड़ा डिपो की बागेश्वर-बरेली बस सेवा की दो बस, धरमघर-बागेश्वर-दिल्ली दो बस, अठपैंसिया-बागेश्वर-दिल्ली दो बस, भवाली डिपो की बागेश्वर-दिल्ली दो बस, काठगोदाम डिपो की धरमघर-बागेश्वर-दिल्ली दो बस, इसी डिपो की बागेश्वर-दिल्ली बस सेवा की दो बस, पिथौरागढ़ डिपो की मुनस्यारी-बागेश्वर-दिल्ली बस सेवा की चार बस, इसी डिपो की धरमघर-दिल्ली बस सेवा की तीन बस बागेश्वर डिपो से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
जैन ने जानकारी दी है कि भविष्य में निगम के बेड़े में नई छोटी बसों के शामिल होने पर बागेश्वर डिपो में बसों की वृद्धि करते हुए बरेली, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल, टनकपुर समेत अन्य रूटों पर संचालन किया जाएगा।
बस, परमिट बागेश्वर डिपो से संबद्ध करने के निर्देश
बागेश्वर। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने मंडलीय प्रबंधक संचालन/तकनीकी नैनीताल मंडल को उक्त 21 बस और बसों के परमिट ईवीटीएस मशीन बागेश्वर डिपो से संबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक सामान, कार्मिकों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।