फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar 9 roads traffic disrupted

Bageshwar News: बागेश्वर की 9 सड़कों पर यातायात बाधित, 10 हजार लोग प्रभावित

Sun, 30 Jul 2023 09:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 30 Jul 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar 9 roads traffic disrupted
बारिश से बंद सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : बारिश से बंद सड़क से मलबा हटाती जेसीबी।
बागेश्वर। रविवार को जिले की 9 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इनमें से दो सड़कें लंबे समय से बंद हैं। सड़क बंद होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

पिछले माह 30 जून से बंद सूपी-झूनी सड़क और चार जुलाई से बंद काफली कमेड़ा सड़क पर रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। दोनों सड़कों पर लंबे समय से वाहन संचालन न होने से लोहों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मलबा और बोल्डर गिरने से कंधार-रौल्याना,भनार-लाथी, गुलेर-भयूं सड़क बंद हो गई। वहीं 25 जुलाई से बंद सातचौंरा-जल्थाकोट, 28 जुलाई से बंद भानी-हरसिग्याबगड़, 29 जुलाई से बंद बड़ेत मोटर मार्ग पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। लोगों को वाहन बदलकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बंद सड़कों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रजिया और सूपी नाले में वैली ब्रिज लगाने की तैयारी

बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर सड़क पर पड़ने वाले रजिया नाले और सूपी को जाने वाली सड़क के सूपी नाले में जिला प्रशासन ने वैली ब्रिज लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि लोनिवि वैली ब्रिज का इस्टीमेट बना रहा है। इन दोनों नालों से हर बरसात में आवागमन बाधित होता है। नाले उफान पर आने के कारण पिछले दिनों दोनों सड़कों पर कई दिन तक यातायात बाधित रहा था।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed