{"_id":"51397402fbb72a756042762438f0e3d5","slug":"badrinath-off-71-elderly-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ को रवाना हुए 71 बुजुर्ग यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ को रवाना हुए 71 बुजुर्ग यात्री
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले के 71 बुजुर्गों का दल यहां से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दल को एसडीएम फींचा राम चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बुुजुर्ग यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
इसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। यहां तहसील परिसर से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियोें की दो बसों को एसडीएम ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस यात्रा में सभी तरह की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई हैं। जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि 71 सदस्यीय दल में 36 पुरुष 37 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
यह दल कालेश्वर होते हुुए 16 जून को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगा। 18 जून को बागेश्वर लौट आएगा। केएमवीएन के कर्मचारी इंद्र सिंह को यात्रियों की देखरेख के लिए भेजा गया है। इस मौके पर तहसीलदार पीएस माहरा आदि भी थे।
विज्ञापन
