फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Kausani

Bageshwar News: गड्ढे वाली सड़कों पर हिचकोले खाते हुए देखिए कौसानी

Sat, 25 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Kausani
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाला सोमेश्वर-कौसानी मार्ग जर्जर हाल हो गया है। इस सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों पर भारी पड़ रही है। डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में यात्री और पर्यटक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सोमेश्वर-कौसानी सड़क जालधौलाड़, माला, सर्प, अधूरिया, चनौदा, शैल, गुुरुड़ा, छानी, ल्वेशाल, खीराकोट, भेटा बड़सीला, बिजोरिया, कफाड़ी समेत 30 से अधिक गांवों को जोड़ती है। इस सड़क पर सफर कर देश व विदेशों के पर्यटक कौसानी पहुंचते हैं लेकिन वर्तमान में यह सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है।
विज्ञापन

सड़क पर जहां-तहां गड्ढे नजर आ रहे हैं। ऐसे में सड़क पर आवाजाही करने में दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि कई पर्यटक इस सड़क से कौसानी पहुंचने में परहेज करने लगे हैं जिसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे हो रहे हैं लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सोमेश्वर-कौसानी सड़क लंबे समय से बदहाल है। इसका जल्द सुधारीकरण होना चाहिए ताकि यहां की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। - राजू बोरा, अधूरिया।

सड़क पर गड्ढे होने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। आए दिन इस सड़क पर दोपहिया चालक रपटरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क का सुधारीकरण जल्द किया जाना चाहिए। - भुवन दोसाद, छानी।


सोमेश्वर-कौसानी सड़क पर जल्द डामरीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य सुधारीकरण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। - आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed