फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   baba bagnath appears after a hiatus

घी का आवरण छोड़ बाबा ने दिए दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
baba bagnath appears after a hiatus
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में शुक्रवार को घी का आवरण हटाने के बाद शिवलिंग के दिव्य दर्शन। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बाबा बागनाथ ने एक महीने बाद घी का आवरण छोड़कर भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। शुक्रवार की सुबह विधिविधान से शिवलिंग से घी को हटाने का अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रधान सेवक ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आवरण हटाया।
विज्ञापन

माघ महीने की त्रिमाघी के बाद तीन गते को बागनाथ मंदिर की शक्ति को घी से आच्छादित कर दिया गया था। माना जाता है कि माघ महीने में एक महीने के लिए भगवान शिव तपस्या के लिए गुफा में चले जाते हैं। जिसे देखते हुए शिव मंदिरों में शक्ति को घी का आवरण ओढ़ा दिया जाता है। फागुन महीने की पहली तिथि को शिवलिंग से घी को हटाया जाता है। हालांकि घी का आवरण ओढ़ाने के दौरान भी मंदिर में नियमित पूजा होती है। इस दौरान भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़े, इसका पूरा प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि रीति रिवाज के अनुसार मंदिर के प्रधान सेवक खीमानंद पंत ने घी का आवरण हटाया जिसके बाद बाबा बागनाथ का जलाभिषेक और पूजा संपन्न कराई गई। इस मौके पर सुनील सोनी सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed