{"_id":"64c556643e3930e46e00b791","slug":"awareness-programme-orgnised-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-579-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विद्यार्थियों को नशे और मोबाइल की लत से बचाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विद्यार्थियों को नशे और मोबाइल की लत से बचाना जरूरी
Sat, 29 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में किशोरों-किशोरियों को नशे की लत से बचाने पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने आरे-बाईपास सड़क से विद्यालय तक बदहाल रास्ते से छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी भी उठाई। बैठक में एकजुट होकर विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक कुंदन सिंह परिहार ने वर्तमान में किशोरों और युवाओं में पनप रही नशे की प्रवृत्ति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि नशे से बचाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को साझा प्रयास करने होंगे। अध्यक्षता करते हुए गोपाल सिंह बिष्ट ने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें मोबाइल के अधिक प्रयोग से बचाने के लिए कहा। प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने पाल्यों को 18 साल होने से पहले दोपहिया वाहन नहीं देने की अपील की। इस मौके पर अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, सह प्रबंधक आशीष धपोला, राइंका मंडलसेरा के प्रधानाचार्य केएन कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद